UP_Dy_CM ने BBC द्वारा आयोजित ‘बियांड द फेक न्यूज’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यलय के मालवीय सभागार में BBC द्वारा आयोजित ‘बियांड द फेक न्यूज’ कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। फेक न्यूज समाज के लिए अभिशाप है और कभी-कभी समाज में विग्रह का कारण भी बन जाता है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खबरों के चयन का आधार उनकी रचनात्मकता और सच्चाई होनी चाहिए न कि टीआरपी बढ़ाना।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि समाचार पहले ब्रेक करने की प्रतिद्वंदिता के कारण चैनलों के प्रति विश्वसनीयता घटी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि सभी संचार माध्यम फेक न्यूज फैला रहे हैं।
UP_Dy_CM ने कहा कि फेक न्यूज की चुनौती से निपटने के लिए सरकार के पास कानून बनाने का विकल्प है, लेकिन अगर सरकार ऐसा करेगी तो मीडिया की आजादी को सीमित करने का सवाल भी उठेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया ने इलेक्ट्रानिक मीडिया और प्रिंट मीडिया को पीछे छोड़ दिया है, और यह भी माना कि सोशल मीडिया को रेग्युलेट करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को बुलाकर बात की जा सकती है, लेकिन सोशल मीडिया के मामले में अभी ऐसा नहीं है।
UP_Dy_CM ने कहा कि आज के युवा हर चीज को सूक्ष्म नजर से देखते हैं और उसका विश्लेषण भी करते हैं। आज मीडिया का दायित्व बढ़ गया है। सत्य खबरों को रिपोर्ट करके ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है।





