UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा आज उच्च शिक्षा विभाग की बैठक करेंगे

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा आज 11 बजे विधान सभा कक्ष-84 में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक करेंगे।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में आज ‘यूपी प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट’ की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें UP_Dy_CM के साथ विभाग के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। यूपी में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोले जाने को लेकर जो प्रस्ताव आए हुए हैं उनसे संबंधित आज उच्च स्तरीय कमेटी चर्चा करेगी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोले जाने को लेकर फैसले भी होंगे।
UP-सरकार प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों के खोलने के लिए पिछले दिनों नियमों में भी शिथिलता दी थी, जिसमें मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी खोलने के लिए जमीन के मानक कम किये गए थे। जिसके बाद दो दर्जन से अधिक निजी विश्वविद्यालय खोले जाने को लेकर प्रस्ताव भी उच्च शिक्षा विभाग के पास आए थे, जिनकी जांच पड़ताल भी अधिकारियों ने की थी, अब उसी संबंध में आगे की प्रक्रिया और फैसले को लेकर यह उच्च स्तरीय कमेटी बैठक होगी।






