UP_Dy_CM ने भाजपा की शानदार जीत पर समस्त देशवासियों को बधाई दी

लखनऊ (24 मई, 2019)।
UP_Dy_CM
केशव प्रसाद मौर्य ने संसदीय निर्वाचन में सभी जीते हुए सांसदो व भाजपा के सभी जुझारू कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।

UP_Dy_CM ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि इस जीत का श्रेय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी, संगठन के चाणक्य अमित शाह और संगठन कौशल के धनी सुनील बंसल को जाता है। UP_Dy_CM ने कहा कि लोकसभा चुनावों में 2014 में मोदी जी जनता की उम्मीद थे, अब मोदी जनता का विश्वास हैं, यह जनता की जीत, उनके विश्वास की जीत है।

UP_Dy_CM ने इस शानदार जीत के लिए भाजपा के सभी जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ताओं की सराहना की है और सभी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने पार्टी के समस्त सदस्यों/पार्टी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों द्वारा भीषण गर्मी में अपनी पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage