UP_Dy_CM अखिल भारतीय सेण्ट्रल इक्साइज राजपत्रित अधिशासी अधिकारी महासंघ की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा ने कल होटल लीनिऐज में केन्द्रीय GST विभाग के अधीक्षक संवर्ग की अखिल भारतीय सेण्ट्रल इक्साइज राजपत्रित अधिशासी अधिकारी महासंघ की दो दिवसीय बैठक को सम्बोधित किया।

UP_Dy_CM ने कहा सरकार ने जो भी आर्थिक सुधार किये हैं उसका मन्तव्य था कि पूरे भारत वर्ष में उद्योग, धन्धे में प्रगति हो और आर्थिक प्रगति तेजी के साथ हो। इन्हीं आर्थिक सुधारों का सकारात्मक परिणाम रहा है कि आज देश की G.D.P. 8.2 प्रतिशत हो गयी है। सरकार द्वारा किये गये आर्थिक सुधारों का सकारात्मक प्रभाव आज दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि GST देश के लिए वरदान के रूप में साबित हुई है। GST लागू होने से जहां एक तरफ देश को करों के जाल से मुक्ति मिली है वहीं देश के राजस्व आय की प्राप्ति में भी वृद्धि हुई।

UP_Dy_CM ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में GST एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, एवं अधिकारियों का आव्हान किया कि वे जीएसटी कानून को व्यापारियों के लिए सरल, सुगम व प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत करें, ताकि उसका लाभ विशेषतः छोटे व्यापारियों को मिल सके। UP_Dy_CM ने अधिकारियों से अपनी मांग पर एक प्रस्ताव भी भेजने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि वे उसे उचित कोरम पर रखेंगे।

केन्द्रीय GST विभाग के अधीक्षक संवर्ग की अखिल भारतीय सेण्ट्रल इक्साइज राजपत्रित अधिशासी अधिकारी महासंघ की दो दिवसीय बैठक लखनऊ के होटल लीनिएज में सम्पन्न हुई जिसमें देश भर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जीएसटी के मद्देनजर केन्द्रीय जीएसटी विभाग में होने वाले कैडर पुनर्गठन, अधीक्षक वर्ग में प्रोन्नति के अवसरों की कमी एवं राज्य जीएसटी में समकक्ष उप/सहायक आयुक्त वर्ग की तुलना में कम वेतनमान एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बन्धी विसंगतियों पर विचार विमर्श हुआ और इनके समुचित निराकरण विकल्पों पर विचार हुआ।

बैठक में सर्वश्री ए. वेंकटेश, रवि मलिक, शिशिर सिन्हा, विकास अस्थाना एवं पंकज श्रीवास्तव ने प्रमुख्यता से अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button
btnimage