UP_Dy_CM ने वाराणसी फ्लाई ओवर हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी का गठन किया

उत्तर प्रदेश (वाराणसी)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि फ्लाई ओवर हादसे के तकनीकी बिन्दुओं की जानकारी के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी है जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी। वाराणसी फ्लाई ओवर हादसे की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच के आदेश दे दिए गए है। उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम में वाई.के. गुप्ता मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि वाई.के. शर्मा संयुक्त प्रबंध निदेशक उ.प्र. राज्य सेतु निगम और चीफ इंजीनियर इलाहाबाद एस.के. गुप्ता सदस्य बनाए गए है।
UP_Dy_CM ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे सभी प्रकार के निर्माण खासकर सेतुओं के निर्माण कार्यों में सुरक्षा उपायों की जांच तथा समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। UP_Dy_CM ने कहा कि सुरक्षा उपायों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी दण्डित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल व्यक्तियों को दो-दो लाख की आर्थिक मदद के साथ-साथ उनका बेहतर से बेहतर उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों से मिला हूँ और उपचार की माॅनीटरिंग भी कर रहा हूँ। सरकार दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों के दुःख की इस घड़ी में उनके साथ है। UP_Dy_CM ने बताया कि दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद दी गई है।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हादसे के कारणों को दृष्टिगत प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एच0सी0 तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर के.आर. सूदन, सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह व जूनियर इंजीनियर लालचन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है और निर्माण कार्य प्रभावित न हो। अतः उनके स्थान पर अधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निलम्बित चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एस.सी. तिवारी के स्थान पर ए.के. श्रीवास्तव और निलम्बित प्रोजेक्ट मैनेजर के.आर. सूदन के स्थान पर संजीव गुप्ता की तैनाती करते हुए उन्हें तत्काल अपना कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दे दिए गए हैं।






