#UP मेट्रो ने अपने कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया

लखनऊ।
UPCM NEWS, #UP मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सराहनीय कार्य के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तैनात सुपरवाइजर प्रमोद कुमार यादव को सम्मानित किया। यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने लखनऊ स्थित मेट्रो के प्रशासनिक भवन में सुपरवाइजर प्रमोद कुमार यादव को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
प्रमोद कुमार यादव को साफ सफाई अर्थात हाउस कीपिंग के काम में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और मशीनरी की बेहद अच्छी समझ है और उन्होंने अपने कार्य को बेहद लगन से पूरा किया। प्रमोद कुमार ने अन्य हाउसकीपिंग स्टॉफ को सूझबूझ और अच्बेछे तरीके से मैनेज भी किया जिससे बेहतर काम को अंजाम दिया जा सका।
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने सुपरवाइजर प्रमोद कुमार यादव के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मियों के बेहतर काम से ही संस्थान की तरक्की सुनिश्चित होती है।
यूपी मेट्रो कर्मचारियों या हाउसकीपिंग स्टॉफ को उन्नत कामकाज के लिए सम्मानित करता रहता है।








