ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

हरदोई।
ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्य की गुणवत्ता और समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पेच कसे।
लोक निर्माण विभाग भवन के डाक बंगले में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के अलावा सवाजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू भी मौजूद रहे।
इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री ने सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की मांग पर विकासखंड हरपालपुर में 33 केवीए विद्युत केंद्र की स्थापना के आदेश अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिए रानू ने ऊर्जा मंत्री से मांग की थी कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरपालपुर में आबादी व क्षेत्रफल की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। उन्होंने अवगत कराया कि हरपालपुर की आबादी 20 हजार के आसपास है रानू ने ऊर्जा राज्य मंत्री को अवगत कराया कि विद्युत लाइनें काफी पुरानी वर्जन जर्जर हो चुकी हैं। लोकल फाल्ट की निरंतर समस्या बनी रहती है।
उन्होंने हरपालपुर मुख्यालय के आसपास 33 केवीए विद्युत उप केंद्र बनाए जाने की आवश्यकता जताते हुए जनहित के इस कार्य को करने के लिए मंत्री से अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस कार्य से किसानों की भी समस्या का निराकरण हो सकता है। रानू की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री ने तत्काल ही अधीक्षण अभियंता विद्युत को 33 केवीए विद्युत केंद्र की स्थापना के निर्देश दे दिए।
इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने भी अपनी बिजली संबंधी समस्याएं राज्य मंत्री के समक्ष रखी। डाक बंगले में भाजपा के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने भी ऊर्जा राज्य मंत्री से औपचारिक भेंट की इस दौरान गुड्डू सिंह भी मौजूद रहे।








