UP_Dy_CM ने कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत घरों में जलाये दीपक

प्रयागराज (26 फरवरी, 2019)।
UP_Dy_CM
केशव प्रसाद मौर्य अपने प्रयागराज भ्रमण के दौरान होलागढ़ पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रथम ब्लाक प्रमुख स्व. महादेव शुक्ला की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने करकमलो के द्वारा होलागढ़ में प्रथम ब्लाक प्रमुख स्व. महादेव शुक्ला की मूर्ति का अनावरण किया।

UP_Dy_CM ने फाफामऊ के सिंहगढ़ क्षेत्र में आयोजित कमल ज्योति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। UP_Dy_CM का कमल ज्योति कार्यक्रम में स्वागत किया गया। उन्होंने कमल की रंगोली बनी आकृति पर दीप जलाकर कमल ज्योति कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने घरों में दीपक जलाने के लिए निकलेए जहां पर ग्रामीण घरों में दीपक जलाये। UP_Dy_CM ने घरो में दीपक जलाने के साथ-साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हाल.चाल भी जाना।

UP_Dy_CM ने कहा कि सरकार के द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही हैं, जो आखिरी पक्ति में बैठे व्यक्ति को भी विकास की धारा से जोड़ रही है। UP_Dy_CM पूर्व पार्षद उपेन्द्र के फाफामऊ स्थित आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट की।

UP_Dy_CM 27 फरवरी, 2019 को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage