छत्तीसगढ़ में अनियंत्रित वाहन ने लोगों को कुचला, योगी ने व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ राज्य के जनपद जशपुर में एक धार्मिक जुलूस पर अनियंत्रित वाहन द्वारा लोगों को कुचले जाने की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और पीड़ितों को हर सम्भव मदद प्रदान करने की अपेक्षा की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage