हाथरस पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र में निकाली यातायात जागरूकता रैली

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना सासनी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैक्टर ट्राली मालिक/चालकों को किया जागरूक एवं थाना सादाबाद पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली
हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में मनाये जा रहे “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात माह” के अंतर्गत थाना सासनी क्षेत्रान्तर्गत चौकी श्री हनुमान जी, चौकी गुहाना, ग्राम नगला गढू आदि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैक्टर-ट्राली चालकों/मालिकों के साथ मीटिंग कर यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।

पुलिस द्वारा रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु ट्रैक्टर-ट्राली के आगे/पीछे रिफ्लेक्टर भी लगाये गये। साथ ही वाहन चालकों को बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं, इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा सुरक्षित भी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोंगों को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निर्देशन में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जवाहर बाजार, आगरा चुंगी, एसबीआई तिराहा, गणेश द्वारा आदि स्थानों पर बाईक रैली निकालकर आमजन को सड़क दुर्घटना से बचाव के संबंध में एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।रैली के दौरान बताया गया दुर्घटनों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। तथा सभी से इस अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की गयी।








