भरत तपोस्थली नंदीग्राम भरत कुंड पर तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव आयोजित

अयोध्या जनपद में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनुज तपस्वी भरत की तपोस्थली नंदीग्राम भरत कुंड पर तीन दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव आयोजित किया गया. जिसके आखिरी दिन 17 नवम्बर 22 को आयोजित हुए विविध कार्यक्रम। भरत हनुमान मिलन मन्दिर पर दीपदान हुआ। मंदिर को दीपको से सजाया गया।

कार्यक्रम स्थल पर लोक गायकों द्वारा अपनी कला से श्रद्धालु दर्शकों का मन मोहने का भरपूर प्रयास किया गया, कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों कों भरत हनुमान मिलन मन्दिर के महंत परमात्मा दास के माध्यम से नंदी ग्राम महोत्सव आयोजक मण्डल द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तपस्वी भरत जी चरित्र का गुणगान कर लोगो से भरत के जैसा भाई बनकर एक आदर्श जीवन में उतारने हेतु बताया जाता रहा।
कार्यक्रम में पधारे वक्ताओं ने भरत जी की महिमा का गुणगान किया। नंदी ग्राम महोत्सव में सम्मानित किए गए, अधिवक्ता सूर्य नरा यन डूबे तथा बीजेपी नेता मड़िंद्र पांडे द्वारा आयोजक मण्डल को नंदी ग्राम महोत्सव के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया.







