पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़े, लाठी-डंडे और चली गोलियां

मथुरा।
ब्यूरो रिपोर्ट :-अजीत चौहान।

जनपद मथुरा के कोतवाली नौझील अंतर्गत गांव रामलला में पुरानी रंजिश के चलते रिटायर्ड महिला शिक्षक सहित तीन लोग घायल हुए। जिनमें रामवती उम्र 65 वर्ष पत्नी फॉरेंसिंग व हरेंद्र उम्र 28 वर्ष पुत्र पवन सिंह को गोलियां लगी। जग दिनेश पुत्र सुखबीर सिंह पत्थर लगने से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और तीनों को उपचार के लिए मथुरा रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है –
1- अजीत पुत्र सीताराम
2- सीताराम पुत्र सरनाम

प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जमकर हुड़दंग किया।

सूत्रों के मुताबिक दिनेश, सुखदेव सिंह का परचून की दुकान का काम है और अजीत पुत्र सीताराम शाम को 7:15 बजे दुकान पर आया और आपस में गालियां देने लगे, तो आपस में नोकझोंक हो गई। जिसमें दोनों तरफ से ईट पत्थर चलने लगे और कुछ समय बाद फायरिंग होने लगी। जिसमें एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सीएचसी नौझील से जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage