जब तक गाय और किसान सुरक्षित नहीं होते संघर्ष जारी रहेगा : कांग्रेस

झांसी।
झाँसी सहित समस्त जगहों पर 26 दिसम्बर से गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा का शुभारंभ होना था। यात्रा की तैयारियों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, सचिव जितेंद्र भदौरिया पत्रकार वार्ता करने के लिए जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही भारी पुलिस बल ने सभी को उनके उनके घरो में ही नजर बन्द कर दिया।

गौरतलब है कि शनिवार से पूरे बुंदेलखंड में गाय बचाओ, किसान बचाओ आंदोलन की शुरुआत होनी है। इससे पहले शुक्रवार को झांसी में पुलिस-प्रशासन ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ सहित कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया। जब इस बात की खबर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने पुरानी तहसील स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष प्रिंस कटियार उपस्थित रहे।
प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार का अश्ली चेहरा सामने आया है जो गाय को बचाने के लिए हमलोग सत्याग्रह करने वाले थे। उस सम्बन्ध में आज हमारी पत्रकार वार्ता थी लेकिन पुलिस ने दलबल के साथ हमको घरों में नजरबंद कर दिया ऐसा लगता है कि जैसे हम लोग आतंकवादी हो ऐसा तो तालिबान में भी नही होता।
सचिव कांग्रेस रोहित चौधरी ने कहा हमारी ललितपुर जनपद से प्रारंभ होने वाली किसान बचाओ गाय बचाओ पद यात्रा प्रारंभ होनी थी लेकिन पुलिस द्वारा हमलोगों को एक दिन पहले ही नजरबंद कर दिया गया प्रशासन का ये तानाशाही रवैया देखकर ऐसा लगता है की उत्तर प्रदेश में गौशाला के नाम पर जो इतना बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा और गाय के नाम पर खर्च होने वाला पैसा बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओ की जेब मे जा रहा है।
अरविंद वशिष्ट महानगर अध्यक्ष शहर कांग्रेस ने कहा गाय गंगा और गीता की बात करने वाली योगी सरकार में ललितपुर जिले में सोजना गौशाला में गाय तड़प तड़प कर मर रही हैं यही हाल प्रदेश में सभी गौशालाओं का है।








