RLD कार्यालय में लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 42वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

लखनऊ 27 दिसम्बर।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं युवाओं के प्रेरणाश्रोत जयंत चौधरी जी का 42वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया।
युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि आज जन्मदिन के मौके पर हम सभी को चौ0 चरण सिंह के बताये मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लेना होगा तभी देष के किसानों और नौजवानों की दषा सुधरेगी।
युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि युवा देष की रीढ़ है और 2022 के संघर्ष के लिए तैयार रहे आने वाला समय किसानों और नौजवानों का होगा।
युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि देष की सत्ता में किसान विरोधी सरकार काबिज है जोकि लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है इसलिए देष और प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए युवाओं को कमर कसनी होगी।
इस पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल व अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने फल वितरण तथा रक्तदान शिविर लगाकर एवं अन्य प्रकार से बुजुर्गो एवं दिव्यांगजनों की सेवा करते हुये और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुुये जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव षिवकरन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे एवं युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, डाॅ0 सुरेश यादव, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना तथा रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, शशांक श्रीवास्तव, सम्राट सिंह चौहान, सुमित सिंह, हरपाल सिंह, संगीता जायसवाल, अभिनव मिश्रा, दिनेष शर्मा, शिवकुमार पाल, अजय सिंह, मनोहर मौर्या, विष्व कुमार पाल, अर्जुन, विष्वनाथ यादव ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया।








