सिपाही ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, मामला विभूतिखंड थाना

लखनऊ। राजधानी के विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। हत्या का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखण्ड ने बताया कि समय करीब 06.00 बजे एक युवक प्रवीण सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी ग्राम लेखनापुर नैमिसशरण मिश्रिख जनपद सीतापुर को किसी बात को लेकर सिपाही आशीष मिश्रा पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम घनवटी थाना बिनवार जनपद बदायू से विवाद हो गया। आशीष मिश्रा 2016 बैच का सिपाही है। जिसकी वर्तमान तैनाती जनपद सीतापुर पुलिस लाइन में है। विवाद के दौरान सिपाही आशीष मिश्रा ने प्रवीण को तमंचे से गोली मार दी। जिस की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विभूति खंड पुलिस आरोपी सिपाही से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार सीतापुर जेल में बंद हत्या के आरोपी ध्रुव कुमार का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। जिसकी सुरक्षा में आरोपी से भाई आशीष मिश्रा तैनात था। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक प्रवीण सिंह से सिपाही आशीष मिश्रा को खतरा महसूस हो रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया विवाद के दौरान सिपाही ने आत्मरक्षा में मृतक प्रवीण कुमार को गोली मार दी।
फिलहाल अभी इस घटना के संबंध में किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।








