ब्लैक फंगस इंजेक्शन की कालाबाजारी में #MBBS डॉक्टर और फार्मासिस्ट गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्लैक फंगस इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले छह अभियुक्तों को कार सहित गिरफ्तार किया। इसमें डॉक्टर, वार्ड बॉय सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त चौक /बाजारखाला विजयराज सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज धनंजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक विजय सिंह मय हमराही फोर्स के साथ रफेआम क्लब के पास से 06 अभियुक्तगण मो. राकिब उम्र –करीब 26 वर्ष पुत्र मो. साहिद निवासी- बैहरीडीह थाना देव गाँव जनपद आजमगढ हाल पता 529/1433 के पन्त नगर थाना इन्दिरानगर लखनऊ, मो 0 आरिफ उम्र- करीब 30 वर्ष पुत्र सादिक अली निवासी- ग्राम / पोस्ट हरैई थाना टडियांवा जनपद हरदोई हालपता बुद्धेश्वरम भूवर फाटक थाना ठाकुरगंज लखनऊ, मो 0 इमरान सिद्दीकी उम्र करीब- 30 वर्ष पुत्र मो. नसीम सिद्दीकी निवासी 169/82 ख्यालीगंज थाना कैसरबाग लखनऊ, राजेश कुमार सिंह उम्र करीब- 32 वर्ष पुत्र स्व ) शिवप्रसाद सिंह ग्राम रायपुर राजा थाना इटौजा लखनऊ, डा. वामिक हुसैन उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र समीर हुसैन निवासी नारायन गार्डन हरदोई रोड थाना ठाकुरगंज लखनऊ मूल निवासी कस्बा बाह थाना बाह जनपद आगरा, बलवीर सिंह उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी- हंसबिहार कालोनी थाना चिनहट लखनऊ मूल निवासी जलालुद्दीन नगर थाना पुराबाजार जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया।
जिनके कब्जे से 28 ब्लैक फंगस ( लाइपोजोमल एम्फोटेरिनसिन बी ) इन्जेक्शन / वायल व 18 अदद जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इन्जेक्शन / वायल व 02 चार पहिया वाहन व 01 मोटरसाईकिल बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके देख करवाई कर रही है।








