प्रधानमंत्री ने बस्ती में आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया

बस्ती 18 जनवरी, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जनपद बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। यह श्रम, साधना, तप और त्याग की धरती है। एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना तथा तपस्या है, जिसमें वह अपने आपको तपाता रहता है। सफल खिलाड़ी का फोकस बहुत सटीक होता है, तब जाकर एक के बाद एक नये पड़ाव में विजयश्री प्राप्त करता हुआ वह आगे बढ़ता है। विश्व अब खेलों के क्षेत्र में भी भारत की ताकत को देख रहा है। सांसद खेल प्रतियोगिता से नई पीढ़ी का भविष्य संवर रहा है। प्रसन्नता की बात है कि आधुनिक युवा खेलों को कैरियर के रूप में अपना रहा है। बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा सांसद खेल महाकुम्भ के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह खेल महाकुम्भ भारत के परम्परागत खेलों तथा पारंगत स्थानीय खिलाड़ियों को नई उड़ान का अवसर देंगे।
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जनपद बस्ती में आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ करने के उपरान्त कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के लगभग 200 सांसदों ने अपने यहां इसी तरह सांसद खेल स्पर्धा आयोजित की है। इनमें हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया है। काशी में भी इसी प्रकार की खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। अनेक स्थानों पर खेल महाकुम्भ के माध्यम से सभी सांसद नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारतीय समाज में खेलों को नगण्य समझा जाता था। युवाओं के दिलो-दिमाग में यही भावना भर दी जाती थी। इसलिए वे खेलों को अपने भविष्य और जीवन का हिस्सा नहीं बनाते थे। इससे देश का बहुत नुकसान हुआ। वर्तमान युवा पीढ़ी ने इस पुरानी सोच को पीछे छोड़ा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रेनिंग सेन्टर में आगे के प्रशिक्षण के लिए चुना जा रहा है। इससे देश की युवा शक्ति को बहुत लाभ होगा। इस महाकुम्भ में 40 हजार से अधिक युवा हिस्सा ले रहे हैं, जो विगत वर्ष की तुलना में 03 गुना ज्यादा है। अभी उन्हें खो-खो देखने का अवसर मिला है। इसमें हमारी बेटियां चतुराई तथा टीम स्प्रिट के साथ खेल रही थीं। सांसद खेल महाकुम्भ में बड़ी संख्या में बेटियां हिस्सा ले रही हैं। बस्ती, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश तथा देश की बेटियां राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम-खम दिखा रही हैं। महिला अण्डर-19 टी-20 विश्व कप में देश की कप्तान शेफाली वर्मा ने शानदान प्रदर्शन किया। शेफाली ने लगातार 05 गेंदों पर 05 चौके मारे। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद में 06 रन लेकर एक ही ओवर में 26 रन बना दिये। ऐसा ही टैलेण्ट भारत के कोने-कोने में है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पोट्र्स टैलेण्ट को तराशने में सांसद खेल महाकुम्भ की बड़ी भूमिका है। विगत 08-09 वर्षाें में देश ने स्पोट्र्स के लिए एक बेहतर वातावरण बनाने का काम किया। अब ज्यादा बच्चे और नौजवान स्पोट्र्स को कैरियर के विकल्प के रूप में देखने लगे हैं। फिटनेस से लेकर हेल्थ तक, टीम बाण्डिंग से लेकर तनाव मुक्ति के साधन तक तथा प्रोफेशनल सक्सेज से लेकर पर्सनल इम्पू्रवमेन्ट तक स्पोट्र्स के अलग-अलग फायदे लोगों को नजर आने लगे हैं। माता-पिता भी स्पोट्र्स को गम्भीरता से ले रहे हैं। स्पोट्र्स को एक सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने लगी है। इसका लाभ खेल के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों पर दिख रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पोट्र्स एक स्किल, स्वभाव, टैलेण्ट तथा एक संकल्प भी है। खेल के विकास में प्रशिक्षण का अपना महत्व है। यह आवश्यक है कि खेल प्रतियोगिताएं तथा टूर्नामेन्ट लगातार चलते रहने चाहिए। इससे खिलाड़ियों को अपने आपको टेस्ट करने का लगातार मौका मिलता रहता है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की बहुत मदद करती हैं। इससे खिलाड़ियों को अपनी सामथ्र्य के बारे में पता चलता है। वह अपनी टेक्निक डेवलप कर पाता है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी उनके शिष्यों की कमियों के बारे में पता चलता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ से लेकर राष्ट्रीय खेलों तक खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके दिये जाएं। इसलिए आज देश में ज्यादा से ज्यादा यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स तथा विण्टर गेम्स हो रहे हैं। इनमें हर साल हजारों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलो इण्डिया अभियान के तहत सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक मदद भी दे रही है। इस समय देश में 2500 से ज्यादा एथलीट्स को खेलो इण्डिया अभियान के तहत प्रत्येक माह 50,000 रुपये से अधिक दिये जा रहे हैं। ओलम्पिक में जाने वाले खिलाड़ियों को टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम से बहुत मदद मिल रही है। इस स्कीम के तहत भी प्रतिमाह लगभग 500 खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दी जा रही है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कुछ खिलाड़ियों की जरुरत को देखते हुए सरकार ने उन्हें ढाई करोड़ रुपये से लेकर 07 करोड़ रुपये की मदद की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का नया भारत स्पोट्र्स सेक्टर के सामने मौजूद हर चुनौती का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त संसाधन, प्रशिक्षण, टेक्निकल नाॅलेज, इण्टरनेशनल एक्सपोजर तथा चयन में पारदर्शिता सभी पर जोर दिया जा रहा है। आज जनपद बस्ती और अन्य जनपदों में खेल से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किये जा रहे हैं। देश भर में एक हजार से ज्यादा खेलो इण्डिया डिस्ट्रिक्ट सेन्टर बनाये जा रहे हैं। इनमें से 750 से अधिक सेन्टर बनकर तैयार हो चुके हैं। सरकार ने नाॅर्थ ईस्ट के युवाओं के लिए मणिपुर में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया है। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अनेक नये स्टेडियम तैयार हो चुके हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में स्पोट्र्स हाॅस्टल भी संचालित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है। इसमें ‘फिट इण्डिया मूवमेन्ट’ की अपनी भूमिका रही है। फिटनेस पर ध्यान देने के लिए आप अपने जीवन में योग को शामिल करें। इससे आपका शरीर स्वस्थ और मन भी जाग्रत रहेगा। इसका लाभ आपको खेल मंे भी मिलेगा। इसी प्रकार हर खिलाड़ी के लिए पौष्टिक भोजन भी उतना ही जरूरी है। इसमें हमारे मोटे अनाज (मिलेट्स) की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। भारत के आह्वान पर वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। अपनी डाइट चार्ट में आप मिलेट्स को शामिल करेंगे तो यह आपके बेहतर स्वास्थ्य में मदद करेगा।
इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत 08 वर्षों में देश और दुनिया ने एक नये भारत का दर्शन किया है। बदलते हुए भारत ने विश्व में प्रत्येक क्षेत्र में अपनी ताकत का एहसास कराया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता अर्जित कर चुका है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में दुनिया के 20 बड़े देशों के संगठन जी-20 की अध्यक्षता भारत को प्राप्त होना इसी श्रृंखला का हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति की है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से 08 वर्ष पूर्व खेलो इण्डिया के कार्यक्रम पूरे देश में प्रारम्भ हुए। सांसद खेल महाकुम्भ के माध्यम से आज वह गांव-गाव में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। लगभग हर संसदीय सीट पर वर्ष 2021 में सांसद खेल महाकुम्भ के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ और उन्हें एक मंच मिला। जनपद बस्ती मंे वर्ष 2021 मंे केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के साथ उन्हें इस आयोजन से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ था।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जनपद स्तर की सांसद खेल महाकुम्भ के दूसरे संस्करण को आगे बढ़ाने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी और उनकी टीम का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री जी ने इस खेल महाकुम्भ में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए उनका अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज उत्तर प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनाने की कार्यवाही चल रही है। इनमें 34 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित कर दी गई है और कन्वर्जन के माध्यम से वहां पर खेल मैदान बनाने की कार्यवाही अन्तिम चरणों में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बस्ती में ग्रामीण क्षेत्रों में 30 खेल मैदान निर्मित हो चुके हैं तथा 45 खेल मैदान बनाने की कार्यवाही कन्वर्जन के माध्यम से मनरेगा, ग्रामसभा निधि तथा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ायी जा रही है। प्रदेश के सभी राजस्व ग्रामों में राज्य सरकार द्वारा युवा कल्याण विभाग के माध्यम से युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दल का गठन कर उन्हें स्पोटर््स किट उपलब्ध कराने की कार्यवाही चल रही है। गांव-गांव में खेलकूद की गतिविधियों के प्रति विद्यार्थी, नौजवान, बुजुर्ग लोगों तथा सभी तबकों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए खेलकूद विभाग तथा युवा कल्याण विभाग मिलकर निरन्तर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ओलम्पिक, एशियाड, काॅमनवेल्थ या विश्व चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए व्यवस्था बनाई है। उन्हें प्रदेश की राजपत्रित सेवा में सीधी भर्ती द्वारा लेने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। ओलम्पिक गेम्स (एकल वर्ग) में स्वर्ण पदक पर 06 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 04 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर 02 करोड़ रुपये का पुरस्कार राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रदान कर रही है। ओलम्पिक गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर 03 करोड़, रजत पदक पर डेढ़ करोड़ तथा कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये की राशि पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही है। काॅमनवेल्थ और विश्व चैम्पियनशिप खेलों में स्वर्ण पदक पर डेढ़ करोड़, रजत पदक पर 75 लाख तथा कांस्य पदक जीतने पर 50 लाख रुपये का आर्थिक प्रोत्साहन पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि राज्य के सभी जनपदों में स्टेडियम बने। ब्लाॅक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने की कार्यवाही युद्धस्तर पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से सदी की सबसे बड़ी महामारी के बावजूद हमारे खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलम्पिक में भारत का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल गया और अब तक के सबसे अधिक पदक प्राप्त किये। खेलो इण्डिया की मूर्त भावना का वास्तविक रूप अब दिखायी दे रहा है। सांसद खेल महाकुम्भ जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बना है। इसके द्वारा समाज के प्रत्येक तबके को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम को सांसद खेल महाकुम्भ के आयोजक एवं लोक सभा क्षेत्र बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 की चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन एवं अवलोकन किया। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव खेलकूद नवनीत सहगल सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
");pageTracker._trackPageview();
btnimage