महापौर ने गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया

लखनऊ।
महापौर संयुक्ता भटिया ने नगर निगम मुख्यालय में झंडारोहण कर त्रिलोकीनाथ हाल में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भटिया ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद दो वर्ष तक पूरे देश की यात्रा करते हुए गांधी जी को महसूस हुआ कि सफाई और सामाजिक स्वच्छ्ता बड़ी समस्या है। जानकारी का अभाव इसका इकलौता कारण नहीं था वाह मानसिकता भी इसका एक कारण थी, जो लोगों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रभाव डालने वाले इससे गंभीर समस्या पर सोचने से रोकती थी।
गांधी जी और उनके साथियों के सामने देश में ग्रामीणों के बीच सफाई और स्वच्छता की समस्या की गंभीरता तब स्पष्ट हो गई जब उन्हें चंपारण में काम शुरू किया।
गांधी जी के लिए सफाई और स्वच्छता भारत में महत्वपूर्ण काम था। भारतीय समाज से अस्पृश्यता का धब्बा हटाने की गांधीजी की इच्छा ने उन्हें शौचालयों और शिक्षा पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
गांधी जी ने कई जनसभाओं बैठकों छोटे समूहों ,स्वयंसेवकों महिलाओं एवं आश्रम वासियों को संबोधित किया। कई नगरपालिका ने उनका नागरिक अभिनंदन किया है। ऐसे अधिकतर अवसरों पर उन्होंने सफाई व्यवस्था की ही बात की कांग्रेसका लगभग प्रत्येक बड़े सम्मेलन में गांधी जी अपने भाषण में सफाई का मुद्दा जरूर उठाते थे।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं हमारा नगर निगम गांधी जी की ही प्रेरणा से स्वच्छता अभियान में पूरी तरह से समर्पित है।
महापौर ने भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एक आदर्श जीवन कैसे जिया जाता है उनसे सीखा जा सकता है। प्रधानमंत्री रहते हुए लाल बहादुर शास्त्री जी ने एक उच्च कोटि का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जीवन के संस्मरण को याद करते हुए महापौर ने कहा कि हम सब लोग जानते है कि लाल बहादुर शास्त्री जब छोटे थे तो नदी तैर कर पार करके स्कूल जाते थे,उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी का कभी भी निजी इस्तेमाल नहीं किया।एक बार उनके पुत्र सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर कुछ कार्य से कही चले गए थे जिसके बाद शास्त्री ने अपनी तनख्वाह से उसका किराया भरा था।
ऐसे उच्च कोटि का आदर्श उन्होंने अपने जीवन में अनेकों बार प्रस्तुत किया।
आज ऐसे ही महान विभूतियों की वजह से आज हमारा देश प्रगति की राह में निरंतर बढ़ रहा है। ऐसी महापुरुषों को बारम्बार नमन करती हूं।
इस अवसर पर महापौर संग कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







