माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का The End

प्रयागराज, (एजेंसी)।

शनिवार के देर शाम माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में पुलिस एवं मीडिया की मौजूदगी में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से पुलिस को कई कारतूस एवं कई पिस्टलें मिले है। घटना के दौरान लगभग 10 राउण्ड गोलियां चलायी गयी थी। पुलिस को मौके से मीडिया का माइक एवं एक यूपी 73 नम्बर की बाइक भी बरामद की है। घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास की है। यह पूरी घटना मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई। जहां अतीक व उसका भाई मीडियाकर्मियों को अपनी बाइट दे रहा था। तभी बाई तरफ से आये बदमाश ने सीधे सिर में गोली मार दी। घटना के दौरान बदमाशों ने लगभग 10 राउण्ड गोलियां चलायी है। पुलिस को मौके से कई कारतूस एवं पिस्टले भी बरामद की है। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद सहित कई अफसरों को तलब किया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को प्रयागराज पहुंचे के आदेश दिये है। इस घटना में एक मीडियाकर्मी एवं एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है। घटना में तीन लोगों के नाम सामने आये है। जिनके नामों की अभी पुष्टि नहीं की गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage