मुख्य सचिव ने वेयरहाउसिंग एण्ड लाॅजिस्टिक्स के प्रस्ताव के सम्बन्ध में प्राधिकार प्राप्त समिति की चतुर्थ बैठक की

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में वेयरहाउसिंग एण्ड लाॅजिस्टिक्स के प्रस्ताव के सम्बन्ध में प्राधिकार प्राप्त समिति की चतुर्थ बैठक आयोजित की गयी।
अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी के प्रथम एण्ड द्वितीय लहर के पश्चात् ई-कामर्स कम्पनियों का बहुत तेजी से विकास हुआ है। विभिन्न नई कम्पनियों द्वारा प्रदेश में निवेश हेतु रूचि दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश में ई-कामर्स कम्पनियों का हब होगा।
बैठक में मै0 बी0जी0 लिंक इन्फ्रास्ट्रक्चर एल0एल0पी0 गांव-बनी एवं गांव सराय शहजादी, परगना-बिजनौर, तहसील-सरोजनीनगर, जनपद लखनऊ की प्रस्तावित परियोजना क्षेत्रफल 12.49 एकड़ व लागत 69.73 करोड़ रुपये, मे0 वैभव बिल्डटेक प्राइवेट लि0 का वेयरहाउसिंग इकाई, ग्राम किशुनपुर कौडिया सरोजनीनगर जनपद-लखनऊ की प्रस्तावित परियोजना क्षेत्रफल 3.28 एकड़ व लागत 27.11 करोड़ रुपये, मे0 जाॅली वेयरहाउसिंग प्रो0 सुनील जोली-गांव-नीवा, परगना-बिजनौर, तहसील-सरोजनीनगर, जिला-लखनऊ की प्रस्तावित परियोजना क्षेत्रफल 11.64 एकड़ व लागत 36.52 करोड़ रुपये, मे0 ई-स्पेस लि0 का 5.026 हे0 भूमि पर गांव-बजहेरा, परगना-गौरिन्दा, परसन्दन, तहसील-हसनगंज, जिला-उन्नाव में परियोजना क्षेत्रफल 12.42 एकड़ व लागत 45.60 करोड रुपये की लागत से वेयरहाउसिंग इकाई के प्रस्ताव के नियमितिकरण के सम्बन्ध में व मे0 सम्बन्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपमेन्ट एल0एल0पी0 गांव-सोहरामऊ एवं गांव रसूलपुर, परगना-गौरिन्दा परसन्दन, तहसील-हसनगंज, जिला-उन्नाव की प्रस्तावित परियोजना क्षेत्रफल 24.09 एकड़ व लागत 141.33 करोड़ में प्रस्तावित पर विचार कर रिकमेन्ड किया गया।
बैठक में बताया गया कि तीन लाॅजिस्टिक्स परियोजनाओं पर पूर्व में ही अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है यथा-नानक लाॅजिस्टिक प्राइवेट लि0 परियोजना क्षेत्रफल-20.00 एकड़ व लागत 85.35 करोड़ रुपये लखनऊ, अमृत कौर परियोजना क्षेत्रफल-3.00 एकड़ व लागत 31.47 करोड़ रुपये लखनऊ एवं निरपुरिया इन्टरप्राइजेज परियोजना क्षेत्रफल 2.75 एकड़ व लागत 25.57 करोड़ रुपये लखनऊ हैं।
बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त राधा एस0 चैहान, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा मयूर महेश्वरी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा नेहा जैन सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage