मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग में 31,661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 31,661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी सहित रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है।

हरदोई में लव जिहाद का मामला, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार । www.upcmnews.com

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों के 69,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 06 जनवरी, 2019 को टी0ई0टी0 की परीक्षा कराई गई थी। 07 जनवरी, 2019 को निर्गत शासनादेश द्वारा टी0ई0टी0 परीक्षा में उत्तीर्ण हेतु सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किया गया था। इस शासनादेश के सम्बन्ध में कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा मा0 उच्च न्यायालय में रिट याचिकाएं योजित की गई थी। मुख्य रिट याचिका रामशरण मौर्या बनाम राज्य सरकार व अन्य में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा 29 मार्च, 2020 को शासन के पक्ष में निर्णय दिया गया।

प्रतापगढ़ के शिवगढ़ ब्लॉक में गंगा आजीविका स्वयं सहायता समूह ने 500 महिलाओं को हुनरमंद बनाया #UPCMNEWS

 

विशेष अनुज्ञा याचिका सं0-11198/2020 रामशरण मौर्या व अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य में मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा 21 मई, 2020 को पारित आदेश में राज्य सरकार को यह निर्देश दिए गए कि शिक्षामित्रों द्वारा धारित सहायक अध्यापकों के पदों को छोड़कर शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। अतः मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि 31,661 पदों की भर्ती प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण कर ली जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage