10 लाख दो टिकट लो, शीला मिश्रा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, बैठी धरने पर

जनपद बस्ती की विधानसभा 307 हरैया से मोनिका मिश्र कांग्रेस प्रत्याशी का टिकट मांग रही थी लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा। कांग्रेस ने मोनिका मिश्रा को दरकिनार करते हुए लबोनी सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद मोनिका सिंह कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में धरने पर बैठ गयी। उनका और उनकी माँ शीला मिश्र का आरोप है कि कांग्रेस प्रियंका ग़ांधी ने उनको बहुत आश्वाशन दिया लेकिन उसके बाद भी टिकट नहीं दिया।

आखिर क्यों नहीं मिला टिकट, जानिए:

बस्ती की हरैया विधानसभा से मोनिका मिश्रा को टिकट न मिलने का कारण 10 लाख रुपये न दे पाना है।

शीला मिश्र ने लगाया 10 लाख रुपये मांगने का आरोप:
मोनिका मिश्रा की माँ शीला मिश्रा का आरोप है कि जब कांग्रेस ने उनसे टिकट के नाम पर 10 रुपये मांगे लेकिन रुपये न देने के कारण उनका टिकट कांग्रेस ने काट दिया। साथ ही उनका कहना है कि जैसे तैसे करके 2 लाख रुपये की व्यवस्था की लेकिन कांग्रेस को टिकट देने के लिए 10 लाख चाहिए थे।
शीला मिश्रा को भी नहीं मिला लखनऊ के BKT से टिकट:
मोनिका का कहना है कि मेरी माँ शीला मिश्रा कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता है उसके बावजूद भी कांग्रेस ने लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा सीट उनको न देकर लल्लन कुमार को दे दी।
मोनिका मिश्रा का कहना है कि 307 विधानसभा हरैया से कांग्रेस ने लबीना सिंह क्षत्रिय ठाकुर बिरादरी की है और अन्य पार्टी के प्रत्याशी भी ठाकुर है लेकिन विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है। इस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण लगभग 1 लाख मददाता है और क्षत्रिय लगभग 20000 हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस को किसी भी ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage