स्वतंत्र देव सिंह 28 जून को सुबह 9 बजे झांसी में अटल एकता पार्क में वृक्षारोपण करेंगे

लखनऊ 27 जून 2021

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 28 जून को झांसी में प्रवास पर रहेगें।

स्वतंत्र देव सिंह सुबह 9 बजे झांसी में अटल एकता पार्क में वृक्षारोपण करेंगे। इसके पश्चात् शहर के झोकनबाग में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएगें।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ललितपुर, जालौन व झांसी के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ झांसी सर्किट हाउस में भेंट करेगें। स्वतंत्र देव सिंह कोरोना काल में झांसी के दिवंगत कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के परिवार से मिलेगें। 

Related Articles

Back to top button
btnimage