स्वामी विवेकानंद ने भारत का डंका पूरे विश्व में बजाया : संयुक्ता भाटिया

अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क में स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए ऐतेहासिक भाषण के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रही।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आज ही के दिन एक युवा सन्यासी ने भारत से निकलकर विश्व धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत का डंका पूरे विश्व मे बजाया था।स्वामी जी के द्वारा आज ही के दिन उनके द्वारा दिये गए ऐतेहासिक भाषण पर पूरी दुनिया मंत्र मुग्ध हो गयी थी।अपने संबोधन के प्रारम्भ  में “मेरे अमरीकी भाइयों और बहनों” के कहने के बाद से ही पूरा हाल 1 मिनट तक तालियों से गूंज उठा।उनके इस ऐतिहासिक संबोधन के बाद उन्होंने कई और संबोधन किये जिसके बाद स्वामी विवेकानंद जी पूरे धर्म संसद में सबके प्रिय हो गए।

महापौर ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे है। हम लोग उनके जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में ही मनाते है। स्वामी जी ने बेहद कम उम्र में ही अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता से सभी के प्रेरणाश्रोत हो गए।

इस अवसर पर महापौर संग नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, राज्यमंत्री मनीष गुप्ता, विंध्यवासिनी कुमार, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जयति श्रीवास्तव, रमेश तूफानी, अमित पुरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage