स्वंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न हुई

लखनऊ।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह  की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी  राधा मोहन सिंह  की उपस्थिति में हुई बैठक में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ , राष्ट्रीय महामंत्री  अरूण सिंह , उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश (संगठन) महामंत्री  सुनील बंसल , केबिनेट मंत्री  सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ताकर्दम, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार उपस्थित रहे।

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए संभावित नामों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रत्याशियों के संभावित नामों की सूची को स्वीकृति हेतु केन्द्रीय चुनाव समिति के पास भेंजने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह को अधिकृत किया गया। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की व्यूह रचना तैयार की गई। आगामी 7 जनवरी से 17 जनवरी तक प्रवास के कार्यक्रम तय हुए। प्रवास कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage