लखनऊ मण्डल रेल प्रबन्धक ने रेल कर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया

लखनऊ।
आज संरक्षित गाड़ी परिचालन एवं दुर्घटना रहित रेल संचालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गाड़ी संचालन से जुड़े 24 रेल कर्मियों को मण्डल के विभिन्न खण्डों पर ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने व जागरूकता दिखाकर ट्रेन दुर्घटनाओं को बचाने के विशेष मामलों में मण्डल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस पुरस्कार वितरण में 5 रेल कर्मियों रहमतुल्ला शंटमैन प्रतापगढ़, रमेश कुमार टेक्नी-2 (C &W) सुल्तानपुर, डी.पी. सिंह SSE (C&W) लखनऊ, राजकिशोर पोर्टर अधीनपुर, राजेन्द्र कुमार टेक्नी-1 (C &W) लखनऊ को महाप्रबंधक पुरस्कार सहित 24 अन्य कर्मियों को उनके अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने सतर्क व्यक्ति ही संरक्षा का सर्वोत्तम साधन है, का मूल मन्त्र दिया एवं सभी पुरूस्कृत कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालयों पर अन्य साथी कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने की सलाह दी। उन्होंने पुरुस्कृत कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसीप्रकार से रेल सेवा करने की अपेक्षा की।








