ए0के0 शर्मा की अध्यक्षता में सिंगापुर पार्टनर कन्ट्री सेशन आयोजित किया गया

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स समिट में हैंगर-04, वशिष्ट हाॅल 04ः30-06ः00 बजे के बीच सिंगापुर पार्टनर कन्ट्री सेशन आयोजित किया गया। इस सेशन में नगरों के विकास, अर्बन हाउसिंग, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग, कौशल विकास, वेस्ट मैनेजमेंट, लाॅजिस्टिक, मैनुफैक्चरिंग, रिसाइकिल वाटर, डाटा सेंटर तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर चर्चा की गयी। इस क्षेत्र में 29 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए और 20 एमओयू हस्ताक्षरित किये गये।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि सिंगापुर और भारत के बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों से भी लोग सिंगापुर गये हैं जिसमें सिंगापुर को बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। अब सिंगापुर की बारी है कि उत्तर प्रदेश का विकास करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नगरों को साफ-सुथरा बनाने और वहां की व्यवस्था में बेहतर सुधार के प्रयास किये गये हैं। प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों के व्यवस्थापन के बहुत अवसर हैं। सिंगापुर की कम्पनियों को अच्छी गुणवत्ता की बहुमंजिला इमारतंे बनाने में महारथ हासिल हैं, अर्बन हाउसिंग प्रोजेक्ट में हमें उनका सहयोग चाहिए साथ ही एक्सप्रेसवेज और हाइवेज को और बेहतर बनाने में भी सहयोग मिले। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में तथा कौशल विकास में सिंगापुर सहयोग प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें साथ मिलकर कार्य करना है तभी सिंगापुर के साथ उत्तर प्रदेश का भी बेहतर विकास होगा।

हाई कमिश्नर आफ सिंगापुर टू इण्डिया मि0 एच0ई0 सिमाॅन वांग ने सेशन की शुरूआत में कहा कि हमारा देश प्रदेश में निवेश का इच्छुक है और हम मुख्यमंत्री योगी जी के प्रदेश को 01 ट्रिलीयन डाॅलर इकोनाॅमी बनाने के विजन को बनाने में मदद करेंगे। निवेश के लिए सुरक्षा और क्वालिटी आॅफ लाइफ बहुत आवश्यक है। इस मापदण्ड में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से फिट है। हम अपने बिजनेस पार्टनर के साथ जो भी संभावित क्षेत्र होंगे, निवेश करेंगे।

सेशन में इन्टरप्राइजेज सिंगापुर की रिजनल डेवलपर डेन्स टैन ने सिंगापुर में हुए औद्योगिक विकास के सम्बंध में प्रजंटेशन का प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने कहा कि यूपीजीआईएस में 17 लोगों का डेलीगेशन कार्य कर रहा है।

इस दौरान ‘‘सिंगापुर एण्ड उत्तर प्रदेश: कोलावरेशन एण्ड अपाॅरच्युनिटीज टू हार्नेस द ग्रीन इकोनाॅमी’’ पर चर्चा की गयी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage