लखनऊ में भगवान लक्ष्मण के मंदिर बनवाने का काम करेगा श्री लक्ष्मण पीठ न्यास

श्री लक्ष्मण पीठ सेवा न्यास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पीठ के संस्थापक गुरु धीरेंद्र वशिष्ट ने लखनऊ में भगवान लक्ष्मण की मूर्ति बनाने को लेकर पत्रकारों से बातचीत किया।
उन्होंने कहा कि लखनऊ को लखनपुरी के नाम से जाना जाता था और उत्तर प्रदेश की सरकार को लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी करना चाहिए। जिस प्रकार सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या। उसी क्रम में लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी करने का काम करें।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में भगवान लक्ष्मण की मंदिर बनवाने के लिए लक्ष्मण पीठ न्यास ने 5 एकड़ जमीन खरीदने का काम किया है, जल्द ही लखनऊ में गोमती नदी के तट पर भगवान लक्ष्मण की मंदिर बनने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए लक्ष्मण पीठ न्यास ने पूरी तैयारी कर ली है.
उन्होंने अपने बयानों में यह भी कहा कि मंदिर बनवाने का काम सरकार नहीं करती संत समाज के लोग करते हैं और उन्होंने प्रण लिया कि रेट लक्ष्मण पीठ न्यास जल्द उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भगवान लक्ष्मण की मंदिर बनवाने का काम तेजी से शुरू करेगा।







