अंगद से भी ज्यादा मजबूत पैर जमा रखा है प्रवर्तन जोन 7 में सत्यवीर और उदयवीर ने

एलडीए प्रवर्तन जोन 7 में सत्यवीर और उदयवीर ने अंगद से भी ज्यादा मजबूत पैर जमा रखा है। जिस प्रकार रामायण में अंगद ने लंकापति नरेश रावण को अपने आगे नतमस्तक करवा लिया, उसी प्रकार इस कलयुग में एलडीए के प्रवर्तन जोन 7 में तैनात अभियंता सत्यवीर और उदयवीर ने जोन के सारे अवैध निर्माण अपने आगे नतमस्तक करवा लिए हैं। जिसमें उनका सुपरवाइजर नाजिम रजा अपनी मत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जोनल बदले, अभियंता बदले लेकिन नहीं बदला जोन 7 का सुपरवाइजर

प्रवर्तन जोन 7 के जोनल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी CUG नंबर को अपनी घर की संपत्ति समझ बैठे हैं। पत्रकारों से लेकर आम जनता चाहे कितनी बार फोन करे लेकिन इन महोदय को CUG नंबर उड़ाने की फुरसत तक नहीं है। जोन 7 में जोनल अधिकारी बदल गया, अभियंता बदले गए लेकिन सुपरवाइजर नहीं बदला। क्योंकि सारा खेल तो क्षेत्र में सुपरवाइजर नाजिम रजा का है।

हवामहल को अभियंता से लेकर उच्च अधिकारियों का खुला संरक्षण

आखिर ऐसी कौन सी विपदा आ पड़ी कि दुबग्गा क्षेत्र में बने हवामहल/वेडिंग गेस्ट हाउस पर अभियंता से लेकर उच्च अधिकारी तक कोई कार्यवाही करने के लिए आगे नहीं रहा है। बीते कुछ महीने पहले उदयवीर और सत्यवीर ने एक जांच रिपोर्ट में कार्यवाही की बात लिखित दी लेकिन बावजूद इसके निर्माण बनकर कैसे तैयार हो गया?

एलडीए वीसी के होनवार अभियंता कुछ भी रिपोर्ट लगाकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं और एलडीए उपाध्यक्ष ऐसे अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं करते।

जल्द ही शिकायतकर्ता द्वारा हवामहल/वेडिंग गेस्ट हाउस पर कार्यवाही करने के लिए लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब को लिखित पत्र दिया जायेगा और अवैध निर्माण को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही की मांग की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage