LDA : 55 बीघा जमीन पर बसायी अवैध कालोनी पर तीन दिन चली कार्यवाही

पीजीआई थानाक्षेत्र के अंतर्गत नगराम रोड पर 55 बीघा जमीन पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए स्थल पर अवैध रूप से कराये गये समस्त विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि बृजेश वर्मा, रवि सिंह एवं गोपाल वर्मा द्वारा नगराम रोड पर मोहिउद्दीनपुर गांव में लगभग 55 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग का कार्य कराया गया था। इस अवैध कालोनी के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।

 

इसके अनुपालन में दिनांक-24.05.2023 को स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू करायी गयी थी। प्लाटिंग स्थल बड़ा होने के कारण लगातार तीन दिन अभियान चलाया गया। शुक्रवार शाम तक चली कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन की टीम द्वारा कालोनी में अवैध रूप से बनायी गयी सड़कों, बाउन्ड्रीवाॅल व खम्भों आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage