‘सरपंच संवाद – राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन’: जमीनी परिवर्तन के नायक

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी।

‘सरपंच संवाद – राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन’ में देशभर के चुनिंदा सरपंचों ने स्वच्छता, जल-संरक्षण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा किए तथा गुणवत्तापूर्ण पहलों के सफल क्रियान्वयन की मिसाल पेश की। सम्मेलन ने यह स्पष्ट किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच ही जमीनी स्तर पर परिवर्तन और विकास के सशक्त वाहक हैं।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण और जल संचय अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने में देश के सरपंचों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए नवाचारी प्रयोग और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियाँ ही देशभर की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन क्वालिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत नेताओं ने एक-दूसरे के अनुभवों से सीख ली, नई तकनीकों और सफल कार्यप्रणालियों से परिचित हुए और अपने गांवों के सतत् विकास के लिए नई दिशा व प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, सचिव, पंचायती राज मंत्रालय विवेक भारद्वाज तथा सचिव (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) अशोक के. के. मीणा ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage