लोकमंगल दिवस में संयुक्ता भाटिया ने किया जनता की शिकायतों का निस्तारण

नवंबर माह के प्रथम मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 1 और जोन 2 में किया गया. जिसमें लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
हज़रतगंज निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनके गली में पिछले एक हफ्ते से सफाई कर्मी नहीं आया जिससे गलियों में कूड़ा इधर उधर पड़ा हुआ है एवं नालियां भी साफ नही है जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को वहाँ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।
वहीं जोन 2 में कुछ सफाईकर्मियों ने महापौर को बताया उनका वेतन पिछले 4 महीने से ठेकेदार ने नही किया है जिससे दीवाली के समय मे बहुत मुश्किल हो रही. जिसपर महापौर ने नगर आयुक्त को दीवाली से पहले सफाईकर्मियों का बकाया वेतन भुगतान कराने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान कुल 12 शिकायतें पंजीकृत की गई. जिनमे अभियंत्रण की 3, कर विभाग की 1, मार्गप्रकाश की 2, जलकल की 1, लेखा विभाग की 3 एवं उद्यान की 2 शिकायत पंजीकृत की गयी।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग , उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद राजेश मालवीय, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव और संबंधित जोन के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।








