जौनपुर में समाजवादी विजय रथ यात्रा का जनसमुदाय ने किया जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर से समाजवादी विजय रथ यात्रा का भारी जनसमुदाय ने जोरदार उत्साह के साथ स्वागत किया। समाजवादी विजय रथ यात्रा का मंगलवार को छठवां चरण शुरू हुआ। रथ यात्रा सुबह 12 बजे जौनपुर पुलिस लाइन से शुरू हुई।
अखिलेश यादव के समाजवादी विजय रथ पर पहुंचते ही भीड़ जोश और उत्साह से भर गई। इस मौके पर सपा और उसके गठबंधन के सहयोगी भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल अखिलेश यादव के साथ यात्रा में मौजूद रहे। इनके अलावा सभी दलों के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने भीड़ का अभिवादन किया। रथ यात्रा में मौजूद लोगों ने गगनभेदी नारों से नेताओं का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि जौनपुर में चारों तरफ सपा और सहयोगी दलों के झंडे और टोपियों से लैस खुशी से झूमते लोग उत्साहित दिखाई दे रहे थे। चारों तरफ लाल, पीली, नीली, टोपियां दिखाई दे रही थीं। यात्रा में आई भीड़ में नौजवान, छात्र, बुजुर्ग महिलाएं, किसान, व्यापारी और सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे। हर वर्ग इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित दिखा।
लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार ने उनका वर्तमान बर्बाद कर दिया और कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। जनता को समाजवादी पार्टी और अखिलेश से ही उम्मीदें हैं। अखिलेश यादव ही प्रदेश का विकास करेंगे। नौकरी और रोजगार का इंतजाम करेंगे। तभी किसानों के साथ न्याय हो सकेगा। प्रदेश का रुका हुआ विकास फिर से समाजवादी सरकार में शुरू होगा।








