समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश में लाएंगे बदलाव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश में बदलाव लाएंगे। नौजवान, बेरोजगारी और नौकरी को लेकर डबल इंजन कोे सत्ता  से बाहर करेंगे। जनता बदलाव चाहती है। जिस तरह से सबका साथ और सहयोग मिल रहा है उससे लग रहा है कि समाजवादी पार्टी 400 सीटें भी जीत जाएगी। भाजपा की सन् 2022 में ऐतिहासिक हार होगी।

अखिलेश यादव ने आयोजित जनसभाओं में एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुभासपा, अपना दल (कमेरा) जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के भी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के अत्याचारों से समाज के सभी वर्गो के लोग प्रताड़ित एवं अपमानित हुए है। समाजवादी सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सबका सम्मान होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं करा रही हैं। वह जातियों के बीच नफरत फैलाने का काम करती है। सपा सरकार तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सबको हक दिलाएगी। सन् 22 का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। उन्होंने नौजवानों को रोजगार देने तथा पुलिस में भर्ती करने का भी आश्वासन दिया।

अखिलेश यादव ने जनता का आव्हान किया कि वह खुशहाल प्रदेश और सुन्दर भविष्य बनाने के लिए योग्य सरकार बनाए। उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता से आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से समर्थन लेने के लिए हम समाजवादी विजय रथ यात्रा से निकले हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों, नौजवानों को अपमानित किया है। बीजेपी ने जनता से झूठे वादे किए। पिछले चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। आज लोगों की कमाई आधी हो गई है और महंगाई दुगनी हो गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पहले तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने की साजिश रची। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को अपमानित किया। किसान आंदोलन में 700 किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अब यूपी और पंजाब का चुनाव देखकर भाजपा ने काले कृषि कानून वापस लिया। अगर यह कृषि कानून पहले ही वापस हो गए होते तो हमारे किसानों की जान बच जाती। लखीमपुर खीरी ने भाजपा के लोगों ने किसानों पर जीप चढ़ाकर कुचल दिया।

उन्होंने कहा कि आज किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

बीजेपी सरकार नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार का इंतजाम नहीं कर पाई। जो नौकरियां निकली उसके पेपर लीक हो गए और परीक्षाएं रद्द हो गई। बड़े पैमाने पर नौजवान परेशान हुई है। उनकी उम्मीदें टूट गयी। किसान लखीमपुर खीरी की घटना को कभी भूल नहीं पाएगा प्रदेश की जनता हाथरस और कासगंज जैसी घटनाएं नहीं भूल सकती।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से नौजवान अपने ऊपर पड़ी लाठियों को नहीं भूलेगा। भाजपा के अपमान का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है। समाजवादी सरकार जौनपुर में सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज बना रही थी, लेकिन यहां से बीजेपी सरकार ने काम रोक दिया और आज खंडहर होकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर भी फेल है। महिला उत्पीड़न और अपराध यूपी में सबसे ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage