ग्राम्य विकास कैबिनेट मंत्री ‘मोती सिंह‘ आज करेंगे अधिवेशन सत्र का शुभारम्भ

प्रादेशिक विकास सेवा संगठन का वार्षिक अधिवेशन 06 व 07 जनवरी, 2022 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया गया है। आज 06 जनवरी, 2022 को अपरान्ह 12ः30 बजे अधिवेशन सत्र का शुभारम्भ प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ के द्वारा किया जाएगा।
अधिवेशन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में प्राप्त की गयी उपलब्धियों, विभाग के लिए अपेक्षित संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
यह जानकारी प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह ने दी








