जनपद न्यायालय मथुरा में 8 न्यायालय कक्षों के निर्माण हेतु 83 लाख रूपये स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद न्यायालय मथुरा में 08 न्यायालय कक्षों के निर्माण के लिए 01 फरवरी 2021 द्वारा प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त 283 लाख रूपये में से आवंटित 200 लाख रूपये के सापेक्ष अवशेष रह गयी 83 लाख रूपये की धनराशि कतिपय शर्तों एवं प्रतिबन्धों के साथ स्वीकृत की है।
इस संबंध में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-2 प्रमुख सचिव, न्याय उ0प्र0 शासन द्वारा 25 मई, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय सुसंगत प्राविधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा जारी शासनादेशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।







