अलीगढ़ एयरपोर्ट के विकास कार्यों हेतु 1.35 करोड़ रुपए स्वीकृत

UPCM NEWS।
उत्तर प्रदेश शासन ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत अलीगढ़ एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 135.458 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। निदेशक नागरिक उड्डयन की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही समय-समय पर संपादित कराए गए निर्माण कार्यों का अनुश्रवण भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ एयरपोर्ट को नो-फ्रिल्स एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पर कुल 2237.85 लाख रुपए का व्यय अनुमानित है। इस अनुमानित धनराशि में से पूर्व में कुल 1990.502 लाख रुपए की राशि अवमुक्त की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage