प्रदेश के 51 शहरों में 70 शहरी आजीविका केन्द्रों का संचालन

यूपी सीएम न्यूज़।
प्रदेश सरकार ने दीन दयाल अन्त्योदय योजना के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अब तक 1.91 लाख परिवारों से 19,187 स्वयं सहायता समूहोंका गठन किया है। इसके साथ ही 15042 समूहों को 1504.20 लाख रूपये रिवाल्विंग फण्ड के रूप में अवमुक्त किये गये है।
नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 51 शहरों में 70 शहरी आजीविका केन्द्रों का संचालन शुरू किये गये। इसमें लगभग 1,00,000 से अधिक कामगारों को पंजीकृत करके 21163 से अधिक गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त 24943 लोगों का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके 12709 को रोजगार उपलब्ध कराये गये। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 33,424 गरीब परिवारों को स्वरोजगार हेतु 410.33 करोड़ रूपये का अनुदान आधारित ऋण उपलब्ध कराया गया है।
प्रदेश सरकार के इन प्रयासों से शहरी गरीबों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो रहा है।








