हमीरपुर व महोबा की 79 बंधीज के पुनर्निर्माण की परियोजना हेतु 02 करोड़ रूपये स्वीकृत

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद हमीरपुर के विकास खण्ड मौदहा सुमेरपुर मुस्करा तथा महोबा जनपद के कबरई विकास खण्ड की 79 बंधीज के पुनर्निर्माण की परियोजना हेतु प्राविधानित धनराशि 301.71 लाख रूपये में से 02 करोड़ रूपये परियोजना के कार्यों पर वहन करने के लिए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्वतन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 09 सितम्बर, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि परियोजना पर कास्ट एवं टाइम ओवर रन न हो तथा डुप्लीकेसी न हो। विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य कराया जाये।

इसके अलावा परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग की जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage