रोशन जैकब ने रोड मरम्मत कार्य, डक्ट का कार्य, चेम्बर शिफ्टिंग, पोल शिफ्टिंग के कार्यो का औचक निरीक्षण किया

लखनऊ 1 दिसंबर 2022
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आज लाटूश रोड व शिवाजी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग, जलकल विभाग द्वारा कराए जा रहे रोड मरम्मत कार्य, डक्ट का कार्य, चेम्बर शिफ्टिंग, पोल शिफ्टिंग के कार्यो का जायजा लेने को लेकर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी से जानकारी लिया कि जलकल विभाग द्वारा क्या-क्या कार्य किया गया है और कितने चेंबर इस रोड पर बने हैं संबंधित द्वारा बताया गया कि 20 के करीब चेंबर बनना है उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण कराने की समय अवधि क्या थी संबंधित द्वारा बताए गए 30 नवंबर कार्य पूर्ण होने की समय अवधि थी। क्यों अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं।
मंडलायुक्त ने कार्य को ससमय पूर्ण न होने व शिथिलता बरतने के कारण नाराजगी जाहिर की और जलकल के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलकल विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य की जांच त्रिस्तरीय कमेटी द्वारा करा ली जाए अगर जांच में दोषी पाए जाते हैं तो निलंबन के लिये शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर करते हुए पूर्ण कराया जाए।
उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने वहाँ पर उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्या को गंभीरता से सुना। वहा पर उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि पानी की पाईप लाईन टूटी हुई है उसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गयी लेकिन अभी तक पाईप लाईन सही नही कराया गया है। मंडलायुक्त ने जलकल विभाग के सम्बधित अधिकारी की निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल पानी की पाईप लाईन की मरम्मत करके हमे बताया जाये।
मंडलायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस माह के अंत तक पोल शिफ्टिंग करा लिया जाए कार्य के प्रति लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डक्ट का निर्माण कार्य 1 महीने में पूर्ण करा लेंगे, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी अपूर्ण कार्य हैं। 1 महीने में पूर्ण करा लिए जाएं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम महेश वर्मा, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता महेश वर्मा, जलकल विभाग के संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








