डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले जाने माने पत्रकार विनोद दुआ का निधन: कांग्रेस

ब्लैक एंड वॉइट युग में दूरदर्शन के साथ अपना करियर शुरू करने और बाद के दशकों में डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले जाने माने पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी /राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उनकी दिवंगत आत्मा के लिये शोक संवेदना व्यक्त किया है।

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने उन्हें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विनोद जी के निधन से भारतीय पत्रकारिता जगत ने एक उल्लेखनीय पत्रकारिता का एक सच्चा, ईमानदार योद्धा खो दिया। जिन्होंने जीवन भर निडर होकर अपनी राय रखी और इस सम्मानजनक पेशे के वह सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगे। उनके परिवार को ईश्वर यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।कांग्रेस परिवार उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति मानता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा विनोद जी का भारतीय पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा है। वर्तमान पत्रकारिता क्षेत्र में आए भौतिकवादी परिवर्तन से विनोद हमेशा दूर रहे। पत्रकारिता के दृढ़ मूल्यों और सिद्धांतों का उन्होंने सदैव पालन किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें।

मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ,वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, अंशु अवस्थी ,उमा शंकर पांडे ,संजय सिंह सहित कांग्रेस मीडिया विभाग के सभी प्रवक्ता व पैनलिस्टगणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
btnimage