‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076’ के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान : योगी

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल (आई0जी0आर0एस0) तथा ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076’ के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लोक शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों के निस्तारण का मुख्य आधार शिकायतकर्ता की सन्तुष्टि होना चाहिए। इसके दृष्टिगत जनसमस्या के समाधान के पश्चात शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त किया जाए। इस कार्य की नियमित माॅनीटरिंग करते हुए जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage