प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही

लखनऊ। हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम का जीवन व्यतीत कर सके। परन्तु आर्थिक स्थित खराब होने के चलते सभी का यह सपना सकार नही हो पाता। गरीब/असहायों के सपने को साकार करने के वास्ते शासन द्वारा ‘प्रधानमन्त्री आवास योजना‘ चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से ऐसे गरीब असहाय जिनके पास अपना पक्का मकान नही था और निर्धनता के कारण अपना आवास बनाने में असमर्थ थे, को इस योजना का लाभ देकर सरकार द्वारा गरीबों का सपना साकार किया जा रहा है। अब तक लाखों लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है और दिया जा रहा है। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना‘ गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।
(1) जनपद कौशाम्बी के विकास खण्ड कड़ा के अन्तर्गत ग्राम दरियापुर जीता की निवासी समपतिया पत्नी केश लाल द्वारा बताया गया कि मुझे वर्ष 2020-21 में प्रधानमन्त्री आवास का लाभ दिया गया है। इससे पूर्व हमारा घर झोपड़ीनुमा था। पक्का घर बनाने का मेरा सपना था, लेकिन यह सपना कैसे पूरा होगा, मै नही जानती थी। मुझे जब लोगों ने बताया कि मोदी जी ने एक घर बनाने की योजना चलायी है, तब मुझे विश्वास नही हो रहा था। आज जब मै अपने पक्के मकान में रह रही हूॅ तो मुझे एक सपना लग रहा है। पहले झोपड़ीनुमा घर में सांप विच्छू आ जाते थे। बरसात में झोपड़ी टपकने लगती थी और ठंड के दिनों में बहुत परेशानी होती थी, पूरी रात आग के सहारे मेरा परिवार रहता था। अब पक्के घर में हम और हमारे बच्चे चैन से रह रहे है। आवास एवं आवास निर्माण का पूरा पैसा मुझे प्राप्त हो गया है। हमारा सपना साकार हो गया है। हम मोदी एवं योगी के आभारी है, जिन्होने गरीबों को उनके सपने को पूरा करने का अवसर दिया। आज उनके कारण ही हम पक्के मकान में रह रहे है। शौचालय का लाभ भी मुझे प्राप्त हुआ, जिसके कारण हम व हमारा परिवार शौच के लिए बाहर नही जाते है और हम अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सारी याजनाओं का लाभ भी हमें मिल रहा है।
(2) कमलेश्वरी देबी पत्नी स्व0 दलश्रंगार, ग्राम पंचायत अगया, विकास खण्ड डुमरियागंज, जनपद सिद्वार्थनगर बताती है कि मेरे पति का बीमारी के कारण देहान्त हो गया था। मेरे बच्चे भी नही थे। मेरा कच्ची दिवार वाला अत्यन्त पुराना घर था, जिसके उपर पन्नी तानकर मेरा गुजर बसर चल रहा था। पति के मृत्यु के बाद मेरी जिन्दगी में चारो तरफ अंधेरा ही अंधेरा था। बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बरसात होती थी, तो मेरे घर में चारो तरफ पानी ही पानी भर जाता था। घर में पति और कोई कमाऊ सदस्य न होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नही दिख रही थी। एक दिन मेरी ग्राम पंचायत के सचिव मेरे गॉव आये और उन्होने मेरा आधार कार्ड और बैंक एकाउन्ट पासबुक मांगा। उन्होने मेरा मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन कराया। कुछ दिन बाद मेरा आवास स्वीकृत हो जाने की सूचना दी। पहली बार मुझे यकीन नही हुआ, किन्तु जब मैने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में पैसा आ गया था। मैने अपना घर बनवाना शुरू कर दिया। तीन किश्तो में आवास की धनराशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना घर बनवाया, जिसमें ब्लाक के अधिकारी/कर्मचारियों ने मेरी मदद की। मै सरकार की बहुत शुक्रगुजार हूॅ, जिन्होने मुझ जैसी निराश्रित गरीब महिला के बारे में सोचा और घर बनवाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराकर मेंरी अंधेरी जिन्दगी में रोशनी लाने का काम किया।
(3) जनपद वाराणसी के विकासखण्ड पिंडरा के अन्तर्गत ग्राम रामनगर गजेंडा की निवासी कमलादेबी पत्नी राजनारायण द्वारा बताया कि हमारा सपना था कि हमारा भी पक्का मकान हो। आर्थिक स्थित खराब होने से हम अपना घर नही बनवा पा रही थी। प्रधानमन्त्री आवास योजना में हमारा चयन हुआ। हमारा अच्छा पक्का मकान बन गया। हम परिवार सहित अब उसी में प्रसन्तापुर्वक रह रहे है। कमलादेबी यह बताते हुए भावुक हो जाती है कि वह ऐसी भाग्यशाली है कि देश के प्रधानमन्त्री ने वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से उनसे 20 जनवरी 2021 को उनसे वार्ता की। वह बताती है कि सरकार द्वारा अन्य योजनाओं का लाभ भी मुहैया कराया गया है। प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रसोई गैस की सुविधा मिली। पहले झोपड़ी में चूल्हा जलाती थी, अब पक्के घर में गैस से खाना बनाती हूॅं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ मिल रहा है। महिला सहायता समूह से भी जुड़ी हूॅ। अब उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। कमलादेबी बताती है कि आज उनके पास पक्का मकान है, शौचालय है, रसोई गैस है, बीमा सुरक्षा है, आजीविका कार्य हो जाने से वह आर्थिक रूप से मजबूत व आत्म निर्भर हुई और उनमें आत्म विश्वास बढ़ा है। यह सब सरकार द्वारा संचालित आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के मिले लाभ के कारण संभव हो सका है। हम परिवार सहित प्रधानमन्त्री व प्रदेश के मुख्यमन्त्री के प्रति आभार व्यक्त करती हूॅ।
(4) जनपद सोनभद्र के विकासखण्ड म्योरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलहठी के निवासी शंकर पुत्र दशरथ बताते है कि गरीबी के कारण वह एक जीर्ण-शीर्ण मकान में निवास करते थे। हमारा सपना था कि हमारा भी एक पक्का मकान हो और उस मकान में हम परिवार सहित रह सके। परन्तु आर्थिक तंगी के चलते वह सपना पूर्ण नही हो पर रहा था। अन्दर से मन खिन्न हो चला था। उसी समय कुछ लोगों ने हमे बताया कि मोदी जी ने गरीब असहाय लोगों के लिए घर बनवाने की एक योजना चलायी है, जिसके द्वारा गरीब-असहाय लोगों के अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। मुझे इसका विश्वास न हुआ। परन्तु प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में मेरा चयन हुआ और आज हमारा पक्का मकान है।
शंकर बताते है पहले उनका कच्चा घर था, जब बरसात होती थी तो रात भर बच्चों सहित जागकर रात्रि बितानी होती थी। अब हम परिवार सहित पक्के मकान में आराम से रहते है। हमारा अपना शौचालय भी है, जिसके कारण हमारा परिवार शौच के लिए अब बाहर नही जाता है। ‘हम अभारी है प्रधानमन्त्री एवं प्रदेश के मुख्यमन्त्री के, जिन्होने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का अवसर दिया। आज उन्ही के कारण हमारे पास अपना पक्का मकान है। सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हमारे परिवार को मिल रहा है।








