मलिहाबाद में प्रधान ने किया लाखों का घोटाला, अधिकारियों की मिलीभगत

रिपोर्ट: ऋषि कुमार शर्मा।

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद खंड विकास के ग्राम पंचायत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द मलिहाबाद लखनऊ में प्रधान द्वारा शासकीय धन को अपने परिवार व अपने नज़दीकियों के खाते में भेजने का आरोप है। यह आरोप मौजूद बीडीसी रवि गुप्ता ने लगाया है।

उन्होंने बताया कि निकाली हुई राशि जिसके वाउचर सहित पेश किये जा चुके हैं। इस सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और मलिहाबाद विधायक जय देवी ने अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच के लिए प्रेषित किया है।

रवि कुमार गुप्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 25 मलिहाबाद क्षेत्र लखनऊ से हैं जिन्होंने सभी प्रमाण दिए हैं जोकि खबर में संलग्न हैं।

अब सवाल है कि मलिहाबाद खण्ड विकास में ऐसा घोटाला किसके संरक्षण में हुआ है जिसकी जांच होनी जरूरी हैं। इस प्रकार का घोटाला अधिकारियों की मिलीभगत के बिना होना सम्भव नहीं है।

जानकारी मुताबिक प्रमाण पत्र के साथ लखनऊ जिलाधिकारी को जांच के लिए साक्ष्य भेज दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द प्रधान और ऐसे घोटाले में लिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही हो सके।

क्या कहते हैं लखनऊ मुख्य विकास अधिकारी? : इस मामले में सीडीओ लखनऊ का कहना है कि अभी मामला उनके पास नही आया है अगर ऐसा कुछ है तो मामले की जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के बाद प्रधान और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage