#PM_मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

उरई।
जनपद उरई में #PM_मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन स्वच्छता सप्ताह के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन जिले के नेताओं ने पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें शहर के मुख्य चौराहों के साथ-साथ अन्य स्थानों की साफ-सफाई भी की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सप्ताह भर का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को तीसरे दिन प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व व जिला नेतृत्व के आवाहन पर नगर के मुख्य स्थानों पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के नेतृत्व में शहर में कई स्थानों पर भाजपाई कार्यकर्ता झाड़ू लेकर सफाई करने उतरे। सफाई अभियान की शुरुआत शहर के मुख्य चौराहा अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई। इसके बाद दल गंज चौराहा, गांधी चबूतरा पर भी सफाई अभियान चलाकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शहीद भगत सिंह चौराहा, इंदिरा स्टेडियम व शहर के प्रमुख मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर साफ सफाई की गई।

इस दौरान जालौन नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, उरई नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जालौन नगर अध्यक्ष अभय सिंह, सभासद सभासद लक्ष्मणदास बाबानी संजीव उपाध्याय, रामलखन महाराज, प्रलुब्य निरंजन, युद्धवीर कंथरिया, पवन सिंह, रामजोत गुर्जर, रामप्रकाश मुखिया, अरविंद कनकने, शहर महामंत्री दीपक द्विवेदी, हरिश्चंद्र गौर, शान्ति स्वरूप माहेश्वरी, कपिल चौहान, मंजू रानी, शीलू प्रजाति, बृजलाल कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला संयोजक लकी त्रिपाठी सहित एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage