हरदोई में लव जिहाद का मामला, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई।
रिपोर्टर : गोपाल बाजपेयी।
हरदोई जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया। नाम बदल कर दूसरे समुदाय की एक युवती को दोस्ती के जाल में फंसाकर उसका शोषण करने, फिर असलियत सामने आने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

आरोपित पाली कस्बा का रहने वाला है। युवती ने उसके दो दोस्तों पर भी आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पाली थाना पुलिस से की गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह हरदोई शहर की रहने वाली है और शाहजहांपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। इस दौरान पाली कस्बा निवासी कमर अली, जफरअली मो. रामनगर उसके संपर्क में आया और उसने खुद को उसकी जाति और धर्म का बताकर उससे बात करना शुरू कर दिया।

दोस्ती हो जाने पर एक दिन युवक ने उसे पाली बुलाया और वहीं पर नशीली चाय पिलाकर उसे बेहोश कर उससे गलत काम किया और उसका मोबाइल छीन लिया। जिसमें उसकी व्यक्तिगत फोटो थीं, उनके नाम पर युवक उससे ब्लैकमेल करता रहा। फिर दोस्तों से भी मिलने का दबाव बनाने लगा। उसके ही महजब के दो दोस्त उसे अकेले में मिलने को बुलाते रहे। युवती का आरोप है कि आरोपित ने उसपर शादी का दबाव बनाया, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपित का नाम कमर अली है। उसने शादी से मना कर दिया, तो आरोपित ने उसकी फर्जी आइडी बनाकर रिश्तेदारों को एक फोटो वायरल कर दी और धमकी दी कि यदि तुमने कहीं शादी की तो वह उसे बर्बाद कर देगा।

थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया की पाली थाने में 376 ,328, 392 ,420 ,506 ,66 सी, 67, के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा रहा है. खुद को युवती के समुदाय का बताने वाला आरोपित पाली कस्बा निवासी कमर अली है। पीड़िता से महिला पुलिस ने पूछताछ की है।

सम्पर्क।
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
9454451726
EMAIL : [email protected]
Website : www.upcmnews.com

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage