लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में पेंशन दिवस का हुआ आयोजन

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में पेंशन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त नियंत्रक आदरणीय दीपक सिंह द्वारा की गयी। मंच संचालन एस आर सिंह, महासचिव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर बहुतायत संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं इंजीनियर्स की उपस्थिति रही है।

इस अवसर पर उ.प्र. विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, उप्र विकास प्राधिकरण कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री दिनेश कुमार जोशी, उपाध्यक्ष, बाबा गोविन्द दास, उ प्र विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष अशोक सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एस एन सिंह, महासचिव एस आर सिंह, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह, मुख्य अभियंता एस के सिंह ने विस्तार से पेंशन की सुचारू व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा दिये जाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग ५ के आदरणीय अनुभाग अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर ७० वर्ष से ऊपर आयु के पेंशनर्स को माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अवकाश होने के बाद प्राधिकरण के लेखा अनुभाग के वित्त नियंत्रक के नेतृत्व में राम प्रताप सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सहायक लेखाधिकारी, लेखाकार अजय पाल यादव, कनिष्ठ सहायक बलवीर सिंह , मनोज कुमार, एवं अन्य कर्मचारियों ने पूरएं मनोयोग से कार्यक्रम सम्पन्न कराया है उसकी जितनी सराहना की जाय वह कम होगी। आज के पेंशन दिवस पर उपाध्यक्ष महोदय, सचिव, अपर सचिव महोदय एवं समस्त प्राधिकरण के लोग मौजूद रहे।








