UPCM ने कहा PM मोदी का 4 वर्ष का कार्यकाल देश के नवउत्कर्ष का कार्यकाल

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने BJP मुख्यालय लखनऊ पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि PM मोदी का 4 वर्ष का कार्यकाल देश के नवउत्कर्ष का कार्यकाल है।

UPCM ने कहा कि भारत दुनिया की आर्थिक महाशक्ति के रूप मे तेजी से अग्रसर होगा इसका हम सबको विश्वास है। उन्होंने कहा कि 4 वर्ष पूर्व जब देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ मोदी ने ली थी उस वक्त देश के अन्दर एक अविश्वास का वातावरण था, असुरक्षा का वातावरण था, भ्रष्टाचार चरम पर थी, देश की सीमाएं असुरक्षित थी, और देश का एक बहुत बडा भू-भाग नक्शली हिंसा की चपेट में था, नौजवानों में हताशा थी, किसान आत्म हत्या कर था, इस देश में सामाजिक न्याय के नाम पर सामाजिक विघटन कांग्रेस के नेतृत्व में उनके सहयोगी दलों के द्वारा समाज के ताने बाने को छिन्न विभिन्न करने का प्रयास किया गया था। उन परिस्थितियों में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने शपथ लेते ही यह स्पष्ट कहा था कि हमारी सरकार 125 करोड़ देशवासियों के लिए समर्पित होंगी। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं पहली बार जाति, मत, मजहब से उपर उठकर किसी सरकार के एंजेण्डे के हिस्से बने थे और उन सभी को ध्यान रखकर योजनाएं बनाई गई। कालेधन के खिलाफ एसआईटी का गठन किया गया जिसमें भ्रष्टाचार व आंतकवाद पर कड़ प्रहार करने की कडी में नोटबंदी जैसे कडे़ फैसले लिए गए।

UPCM ने कहा कि इस देश में एक प्रधानमंत्री एक समय अपनी लाचारगी दिखा चुके थे कि भारत सरकार अगर 100 रूपये भेजती है तो नीचे तक मात्र 10 रूपये ही पहुॅच पाता है, 90 रूपये की जो लीकेज थी उसकी रोकथाम के लिए कांग्रेस ने अपनी लाचारगी दिखाई थी लेकिन पहली बार यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में यह घोषणा की कि अगर हम 100 रूपये भेंजेगे तो 100 रूपये निचले स्तर तक अवश्य पहुॅचेगा। जिसके लिए उन्होंने टैक्नाॅलाॅजी का उपयोग कर डीबीटी के माध्यम से धनराशि को गरीबों, किसानों तथा समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनधन योजना आयुष्मान भारत योजना जैसे एक सौ से अधिक योजनाओं के माध्यम से समाज कल्याण के लिए जाति मत मजहब से उपर उठकर किसानों, नौजवानों, महिलाओं के उत्थान के लिए निरन्तर काम कर रही है।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिससे पूरे देश में एक अप्रैल 2016 के 61.9 प्रतिशत की तुलना में 1 अप्रैल 2018 को बढकर 80.9 प्रतिशत हो गया है। आज करोड़ महिलाएं अपने घर में स्वच्छ ईधन का इस्तेमाल कर सकने में समर्थ हैं, स्वच्छ भारत अभियान में 3 अप्रैल 2018 तक देश के 3.44 लाख गांव, 360 जिले, 15 राज्य व तीन केन्द्र शासित राज्य खुले में शौच से मुक्त हो चुके।

UPCM ने कहा कि PM की जन स्वीकार्यता की वजह उनके व्यक्तित्व भ्रष्टाचार और सत्ता जनित दोषो से परे है। हम कह सकते हैं कि केन्द्र सरकार के 4 वर्षो का कार्यकाल भारत के नवउत्कर्ष का कार्यकाल है, भारत का नवउत्कर्ष जिसमें योजनाओं का लाभ देश के हर तबके तक समान रूप से देने का कार्य हुआ हैं, चार वर्षो की केन्द्र सरकार का यह कार्यकाल 4 वर्ष के उत्कृष्टतम शासन काल की श्रेणी में रखा जाएगा। यह तभी सम्भव हो पाया क्योंकि शासन करता कत्र्ता की नियत साफ थी दृष्टि स्पष्ट थी और एक सही दिशा थी उसी का परिणाम है कि साफ नियत से सही विकास, इसी की परिणति है कि चार वर्ष विश्वास के है, विकास के है तथा नवउत्कर्ष के है।

Related Articles

Back to top button
btnimage