गोंडा बेसिक शिक्षा में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भुगतान लम्बित

गोंडा।
बेसिक शिक्षा में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय जुलाई माह और अगस्त माह का पीएफएमएस पोर्टल से देय करने की योजना शासन से बनाई गई। उक्त के क्रम में जनपद के समस्त अनुदेशकों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करते हुए बैंक प्रमाणित करने हेतु भेज दिया गया है। लेकिन बैंक से अभी तक अनुदेशकों का विवरण प्रमाणित नहीं हो सका है जिससे अनुदेशकों का मानदेय भुगतान नहीं हो पा रहा है।
जिसके क्रम में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार मिश्र व श्रवण कुमार वर्मा कार्यकारिणी सहित प्रथमा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज भटनागर से मुलाकात करते हुए अनुदेशकों के मानदेय भुगतान में होने वाली विलंबित समस्या से अवगत कराया। जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक ने त्वरित कार्रवाई कर समस्या से निजात दिलाने हेतु तत्परता दिखाई।

वित्त एवं लेखा अधिकारी सुदीप पांडे ने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय भुगतान हेतु विवरण पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है और बैंक प्रमाणित होने के उपरांत भुगतान खाते में दर्ज कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage