खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले बड़े दुकानदारों एवं थोक व्यापरियों के विरुद्ध हो कार्यवाही

हरदोई।
ब्यूरो चीफ : नईम अली गफ्फार।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अभिहित अधिकारी सतीश कुमार को निर्देश दिये कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के खिलवाड़ करने के लिए दूध, खोया, तेल, मशाले एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले बड़े दुकानादारों एवं थोक व्यापरियों के सैम्पल लें और सैम्पल जांच में स्वास्थ्य के लिए किसी भी प्रकार की हानिकारक वस्तु पाये जाने पर संबंधित के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराते हुए गैंगस्टर की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो व्यापारी/उद्यमी अपना व्यापार नियम-कानून एवं शुद्वता के आधार पर कर रहे हैं उनके विरूद्व कोई कार्यवाही न करें। जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को निर्देश दिये कि आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद के व्यापारियों/उद्यमियों एवं मिठाई दुकानदारों की एक वृहद कार्यशाला का आयोजन करें और कार्यशाला में उन्हें शासन के कार्यो में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं एक रूपता लाने एवं जनसामन्य की सहभागिता के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायें। डीएम ने उपस्थित समिति के सदस्यों से भी विचार विमर्श किया तथा कहा कि जनपद में मिलावटखोरी के प्रति स्वयं के साथ उपभोक्ताओं को भी जागरूक करें और मिलावट करने वालों के सम्बन्ध में सूचना औषधी विभाग को भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थो में मिलावट के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने हेतु पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार करायें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, उपायुक्त उद्योग संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी संजय पाण्डेय, ईओ रविशंकर शुक्ला, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुशील कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल जैन, आलोक श्रीवास्तव आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहें।








